प्रेमी के घर से लौटने की जिद, मोबाइल टावर पर चढ़ी नाबालिग; पुलिस ने समझाइश देकर सुरक्षित उतारा

हसौद: थाना क्षेत्र के गुरुवार को एक नाबालिग लड़की प्रेमी के घर से बाहर चले जाने से नाराज होकर आत्महत्या की धमकी देते हुए मोबाइल टावर पर चढ़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बताया गया कि नाबालिग अपने प्रेमी के घर से बाहर चले जाने को लेकर नाराज थी और उसे वापस बुलाने की मांग कर रही थी। इसी दौरान वह मोबाइल टावर पर चढ़ गई और काफी देर तक नीचे उतरने से इनकार करती रही।

सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम और हसौद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने काफी देर तक बातचीत कर नाबालिग को समझाया। लगातार समझाइश और बातचीत के बाद वह नीचे उतरने के लिए तैयार हुई और पुलिस की मौजूदगी में सुरक्षित नीचे आ गई।

घटना के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोग तमाशबीन बने रहे। पुलिस की समझाइश से आखिरकार मामला बिना किसी अप्रिय घटना के शांत हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *