
बिलासपुर | मामूली विवाद के बाद दो पक्षों में जमकर पथराव हो गया, जिससे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। भीड़ को नियंत्रित करने पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए आंसू गैस के गोले छोड़े। सूचना मिलते ही एसपी रजनीश सिंह और कलेक्टर संजय अग्रवाल मौके पर पहुंचे।
विवाद में दोनों पक्षों के दो दर्जन से अधिक लोगों और कुछ पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है। तनाव को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और संवेदनशील इलाकों में पेट्रोलिंग जारी है।



