

कोरबा: खेतों में तेजी से विकसित हो रहे धान की फसल गभोट की स्थिति में आने लगी हैं। वर्षा थमते ही फसल में तना छेदक, झुलसन और खरपतवार का असर दिखाई देने लगा है। समय रहते निदान नहीं किए जाने पर पर फसल को नुकसान हो सकता है। फसल की सुरक्षा के लिए कृषि विज्ञान केंद्र ने किसानों को सतर्क किया है। साथ ही खरपतवार को निकालने की सलाह दी है।

