कटघोरा-पेंड्रा मार्ग पर खड़े ट्रेलर में घुसी बाइक, 21 वर्षीय सागर की मौत

कोरबा | कटघोरा-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर अमलडीहा बस स्टैंड के पास देर रात सड़क हादसे में बनवार निवासी सागर कंवर (21) की मौके पर ही मौत हो गई। वह कटघोरा की एक निजी कंपनी में काम करता था और ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर लौट रहा था।

बताया जा रहा है कि सड़क किनारे बिना पार्किंग लाइट और संकेतक के खड़े ट्रेलर में उसकी पल्सर बाइक पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सागर सड़क किनारे जा गिरा और सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई।

राहगीरों की सूचना पर डायल 112 और कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे बेतरतीब खड़े भारी वाहनों पर कार्रवाई और पार्किंग लाइट व रिफ्लेक्टर अनिवार्य रूप से लगाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!