
कोरबा | शहर के सीतामणि गोकुलगंज बस्ती में बुधवार को 20 वर्षीय निखिल यादव का शव घर की छत पर लोहे के एंगल से लटका मिला। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
परिजनों के मुताबिक, निखिल को शराब पीने की आदत थी। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।



