
कोरबा | छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के रजगामार में लापता 7 वर्षीय भव्या जोशी का शव करीम पोल्ट्री फार्म के पीछे मिलने की सूचना है। बच्ची 19 अक्टूबर को घर से सामान लेने निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी थी।
परिजनों की शिकायत पर पुलिस बच्ची की तलाश कर रही थी। शव मिलने की सूचना के बाद मामले में गंभीरता बढ़ गई है। फिलहाल बच्ची की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।



