
कोरबा | उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम सलिहाभांठा में 20 वर्षीय इंद्रजीत महतो का शव घर में फंदे पर लटका मिला। घटना के समय वह घर में अकेला था। परिजनों ने उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक करतला ITI में पढ़ाई कर रहा था। सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।



