मासूम भव्या हत्याकांड का खुलासा आज, आरोपी गिरफ्तार

कोरबा | रजगामार में 7 वर्षीय भव्या जोशी की हत्या के मामले में पुलिस को अहम सफलता मिलने की जानकारी सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, मामले में अजय उर्फ अमित चौहान (42) नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आज पूरे मामले का खुलासा कर सकती है।

बताया जा रहा है कि 19 अक्टूबर को लापता हुई भव्या का शव गुरुवार को करीम पोल्ट्री फार्म के पीछे झाड़ियों में मिला था। इसके बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी थी। सूत्रों के अनुसार, पुलिस डॉग बाघा के संकेत के आधार पर संदेही तक पहुंचने में मदद मिली।

जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी अजय उर्फ अमित चौहान (42), पिता बाबूलाल, मूल रूप से बालको नगर के सेक्टर-5 का निवासी है। बताया जा रहा है कि उसकी पहली पत्नी बालको में रहती है, जबकि दूसरी पत्नी रजगामार के रावणभाठा मोहल्ले में रहती है। आरोपी का वहां अक्सर आना-जाना था। घटना के दिन भी उसके रावणभाठा आने की जानकारी सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और वैधानिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किए जाने की संभावना है। मामले का विस्तृत खुलासा पुलिस की आधिकारिक जानकारी के बाद होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!