विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर का रूस दौरा, रूसी राष्ट्रपति से मुलाकात, पुतिन ने कहा- ‘पीएम मोदी से मिलने के लिए उत्सुक हूं’

भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने सोमवार को मॉस्को में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। विदेश मंत्री ने राष्ट्रपति पुतिन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुभकामनाएं दीं। क्रेमलिन की ओर से जारी बयान के अनुसार, मीटिंग के दौरान राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि विदेश मंत्री जयशंकर का दौरा रूस और भारत के बीच दशकों से बने संबंधों के स्तर को दिखाता है। दोनों देश सरकारी संबंधों, संसद के बीच संबंधों और आर्थिक सहयोग समेत लगभग सभी क्षेत्रों में साथ मिलकर काम कर रहे हैं।भारत-रूस ट्रेड टर्नओवर में बढ़ोतरी को देखते हुए उन्होंने कहा, “मुझे यह देखकर खुशी हो रही है कि इस साल हमारा ट्रेड टर्नओवर बढ़ा है। पिछले साल इसमें थोड़ी कमी आई थी, लेकिन इस साल यह बढ़ रहा है और इसका कुछ हिस्सा और शायद सबसे ज्यादा, प्रधानमंत्री मोदी की वजह से है, जो रूस-भारत के संबंधों को बेहतर बनाने पर व्यक्तिगत तौर पर ध्यान दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *