
बांकीमोंगरा | शुक्लाखार चौक के पास वाहन जांच के दौरान पुलिस ने कबाड़ लदी पिकअप को रोककर जब्त किया। पुलिस के अनुसार, चालक प्रदीप यादव और लखनपुर निवासी दीपका साहू उर्फ ललुआ ने जांच टीम से अभद्रता की। थाना प्रभारी रामकुमार साव की सूचना पर उच्चाधिकारियों के निर्देश से दोनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पिकअप से रेल पटरी, रोलर चैनल और सड़क किनारे लगे स्टील रेलिंग के हिस्से बरामद हुए।



