गेवरा खदान में हड़ताल कराने पर अजय जायसवाल, सेत मसीह समेत कांग्रेस नेताओं पर FIR

कोरबा | SECL की गेवरा खदान में ठेका कंपनी PNC के भू-विस्थापित श्रमिकों की मांगों को लेकर काम बंद कराने के मामले में दीपका पुलिस ने अजय जायसवाल, सेत मसीह समेत कांग्रेस नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज की है।

श्रमिक छह महीने से वेतन, सुरक्षा सहित अन्य समस्याओं को लेकर आंदोलन कर रहे थे। मंगलवार को अजय जायसवाल के नेतृत्व में श्रमिकों और ग्रामीणों ने दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक काम बंद कराया। इसके बाद SECL के सुरक्षा अधिकारी घनाराम सूर्यवंशी की शिकायत पर पुलिस ने BNS की धारा 329(2), 127(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!