कोरबा में कचरे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर सफर करती दिखीं सफाई दीदियां, सुरक्षा पर उठे सवाल

कोरबा | शहर में कचरा संग्रहण करने वाली सफाई दीदियां कचरे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर जाती दिखाई दीं। इस घटना ने सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा और उनके लिए उपलब्ध परिवहन व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मामले को गंभीरता से लेते हुए महापौर ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

अब सवाल यह है कि सफाई दीदियों को कचरे से भरी ट्रॉली में बैठकर सफर क्यों करना पड़ रहा है? शहर को स्वच्छ रखने में अहम भूमिका निभाने वाली इन महिलाओं के लिए सुरक्षित परिवहन की व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। जांच में यह स्पष्ट होगा कि इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार कौन है और आगे क्या कार्रवाई की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!