
कोरबा | ईएसआईसी अस्पताल में पदस्थ 30 वर्षीय डॉक्टर डॉ. एल्विन वे का शव 29 अगस्त की शाम कर्मचारी आवास के बाथरूम में फंदे पर लटका मिला। बताया गया कि वे सुबह ड्यूटी पर नहीं पहुंचे थे और मोबाइल पर भी संपर्क नहीं हो पाया।

पुलिस की शुरुआती जांच में हाथ पर चोट के निशान मिले हैं। डॉक्टर के निजी जीवन में प्रेम संबंध और हालिया विवाद की जानकारी भी सामने आई है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। सिविल लाइन पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।



