
कोरबा | मरवाही से पसान रेंज पहुंचे 65 हाथियों के दल ने बनखेत्ता गांव में एक कच्चे मकान को तोड़ दिया। हाथियों के हमले के दौरान ग्रामीण ने परिवार सहित भागकर जान बचाई। हाथियों ने घर में रखा धान-चावल भी खा लिया और क्षेत्र में 15 एकड़ से अधिक धान की फसल को नुकसान पहुंचाया। वन विभाग ने प्रभावित परिवारों को बस्ती में रहने की सलाह दी है। वहीं, हाथियों का दल तराईमार जंगल में डेरा जमाए हुए है।



