गेवरा में एएसआई के वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, एसईसीएल का जेआई घायल

कोरबा | क्षेत्रीय महाप्रबंधक कार्यालय गेवरा के पास एएसआई के चारपहिया वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में एसईसीएल के जूनियर टेक्निकल इंस्पेक्टर रूपचंद देवांगन घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए नेहरू शताब्दी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, रूपचंद देवांगन स्कूटी से आरजीएम कार्यालय की ओर नाश्ता करने जा रहे थे। इसी दौरान चारपहिया वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी और करीब 200 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। वाहन से पुलिस की वर्दी में एक एएसआई उतरा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाने की बात कही, लेकिन एएसआई ने वाहन खराब होने की बात कही। इसके बाद स्थानीय लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। कुछ देर बाद एएसआई भी अस्पताल पहुंचा और डॉक्टर से मुलाकात कर लौट गया। हेलमेट पहने होने के कारण घायल के सिर में चोट नहीं आई। फिलहाल उनका उपचार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!