
कोरबा | शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के दो अलग-अलग मामलों में उरगा पुलिस ने दोनों आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पहले मामले में पताढ़ी निवासी तुषार अनंत उर्फ पिंटू (19) पर युवती को शादी का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाने और फोटो वायरल करने की धमकी देने का आरोप है। पुलिस ने उसे 15 नवंबर को गिरफ्तार किया।

वहीं, दूसरे मामले में ग्राम जुनवानी निवासी कृष्ण कुमार कंवर (21) पर करीब दो वर्षों तक शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है। शादी से इंकार करने पर शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपी को 16 नवंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।



