
कोरबा | शहर के निहारिका क्षेत्र स्थित कोरबा सुपर मार्केट के सामने मेन रोड पर बेतरतीब वाहन पार्किंग की समस्या सामने आ रही है। सड़क किनारे और मुख्य मार्ग पर वाहन चालक मनमर्जी से गाड़ियां खड़ी कर रहे हैं। इससे सड़क पर आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मौके की तस्वीरों में सफेद रंग की अर्टिगा सहित कई अन्य वाहन अव्यवस्थित तरीके से खड़े दिखाई दे रहे हैं। व्यस्त बाजार क्षेत्र होने के कारण यहां वाहनों और लोगों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में सड़क पर बेतरतीब पार्किंग से यातायात बाधित होने की स्थिति निर्मित हो रही है।
सवाल यह है कि शहर की यातायात व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी जिन विभागों पर है, उनका ध्यान इस समस्या की ओर क्यों नहीं जा रहा है? क्या यातायात पुलिस और नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई करेंगे? या फिर आम लोगों को इसी तरह यातायात अव्यवस्था का सामना करना पड़ेगा?
अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए कब तक कार्रवाई करता है।



