कटघोरा में पिता के डंडे से ढाई माह के मासूम की मौत, आरोपी गिरफ्तार

कोरबा | कटघोरा थाना क्षेत्र के सलोरा गांव में चरित्र संदेह को लेकर हुए विवाद में पिता के डंडे से ढाई माह के मासूम की मौत हो गई। घटना सोमवार शाम की है।

पुलिस के मुताबिक, द्वारिका प्रसाद केंवट (35) शराब के नशे में घर पहुंचा और पत्नी मुस्कान केंवट से विवाद करने लगा। विवाद बढ़ने पर उसने पत्नी पर डंडे से हमला किया। इस दौरान पत्नी की गोद में बैठे मासूम को डंडा लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची कटघोरा पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!