
कोरबा: City Center Mall स्थित Cinemood सिनेमा हॉल में बुधवार रात Toxic फिल्म के दौरान AUDI-1 का साउंड सिस्टम खराब हो गया। आवाज में दिक्कत आने से नाराज दर्शक फिल्म छोड़कर बाहर निकल आए और लॉबी में जमकर हंगामा हुआ।
मामला बढ़ता देख सिनेमा प्रबंधन ने दर्शकों के टिकट के पैसे वापस किए, जिसके बाद स्थिति शांत हुई।

फिल्म का टिकट तो वापस हो गया, लेकिन दर्शकों का मूवी वाला मूड भी सिस्टम के साथ ही फेल हो गया!

