हसदेव नदी में आरक्षक के छलांग लगाने की आशंका

कोरबा | मोरगा चौकी क्षेत्र के केंदई के पास हसदेव नदी के पुल पर आरक्षक की बाइक और मोबाइल, पर्स, पुलिस आईकार्ड व आधार कार्ड मिले हैं। आशंका है कि आरक्षक ने नदी में छलांग लगाई है।

आरक्षक की पहचान 31 वर्षीय सुनील बेक, निवासी सरगुजा, के रूप में हुई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश के लिए एसडीआरएफ की गोताखोर टीम बुलाई गई है। फिलहाल घटना की परिस्थितियां स्पष्ट नहीं हैं और तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!