
कोरबा: सीतामणी क्षेत्र के जंगलनुमा इलाके में रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की तस्वीर सामने आने के बाद रेत परिवहन को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
मौके पर मौजूद ड्राइवर ने बताया कि ट्रैक्टर मालिक राजकुमार पटेल हैं और ट्रॉली में भरी रेत भी उन्हीं की है। हालांकि, रेत कहां से लाई गई और इसके परिवहन के लिए आवश्यक अनुमति या दस्तावेज मौजूद हैं या नहीं, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
अब सवाल यह है कि जंगल क्षेत्र में रेत का परिवहन किस अनुमति के तहत किया जा रहा था? मामले की जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।



