बांगो के गेट खुले, कुदुरमाल एनीकट में नहाने पहुंचा किशोर बहा

कोरबा | जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच बांगो और नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है। बांगो बांध के 11 में से 5 गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है। वहीं दर्री बैराज के 4 गेट से करीब 34 हजार क्यूसेक पानी हसदेव नदी में छोड़े जाने की जानकारी है।

जलस्तर बढ़ने के बीच कुदुरमाल एनीकट में नहाने पहुंचा 15 वर्षीय किशोर बह गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और नगर सेना की गोताखोर टीम मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की गई।

बताया गया कि बांगो बांध का जलस्तर बढ़ने के कारण पहले 3 गेट खोले गए थे, लेकिन जलस्तर कम नहीं होने पर गुरुवार को 4 और गेट खोल दिए गए। लगातार बारिश के कारण जिले में नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश जारी रहने की संभावना है। ऐसे में नदी, एनीकट और जलाशयों के आसपास लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *