
कोरबा | थाना उरगा क्षेत्र में मिश्रा ट्रेडर्स के यार्ड से 220 केवी विद्युत लाइन का एल्युमिनियम केबल चोरी होने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर चोरी में प्रयुक्त ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल और लगभग एक टन तार बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार मामले में अन्य आरोपियों और चोरी की शेष संपत्ति के संबंध में विवेचना जारी है।



