मुड़ापार में पेट्रोल पंप के पास मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश: इलाके में सनसनी

कोरबा | मुड़ापार स्थित जायसवाल पेट्रोल पंप के समीप एक व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका भी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

मामला हत्या, सड़क हादसे, अचानक मौत या किसी अन्य कारण से जुड़ा है, इसका खुलासा पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।

घटना के बाद पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पुलिस मृतक की पहचान और मौत के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *