
जवाली | ग्राम पंचायत जवाली के नदियापार सराईपाली गौठान के पास गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। हादसे में चार मवेशियों की भी मौत होने की जानकारी सामने आई है।
जानकारी के अनुसार ग्राम जवाली निवासी सोन कुंवर रोहिदास (35) अपने पति होरी लाल के साथ बैल चराने गई थी। इसी दौरान दोपहर करीब 12 बजे मौसम अचानक बदला और आकाशीय बिजली चमकने लगी। इसी दौरान बिजली की चपेट में आने से सोन कुंवर की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं, आकाशीय बिजली की चपेट में आने से चार मवेशियों की भी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। महिला की मौत की खबर से गांव में मातम का माहौल है।



