साकेत नगर में मनमाने बिजली बिल का आरोप, पार्षद ने जांच की मांग उठाई

कोरबा | तुलसी नगर नगर पालिक निगम के वार्ड क्रमांक 03 साकेत नगर में कुछ उपभोक्ताओं को अत्यधिक बिजली बिल मिलने का मामला सामने आया है। इसे लेकर वार्ड पार्षद मथुरा बाई चंद्रा ने मुख्य अभियंता, सीएसपीडीसीएल, तुलसी नगर को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच कराने की मांग की है।

पार्षद द्वारा दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि वार्ड के निवासियों के घरों का बिजली बिल अनियमित रूप से अत्यधिक राशि में आ रहा है। ज्ञापन में ऐसे बिजली बिलों की जांच कराकर पात्रता के अनुसार बिलों का परीक्षण करने और सही बिल उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराने की मांग की गई है।

पार्षद ने यह भी मांग रखी है कि जब तक संबंधित बिजली बिलों की जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक संबंधित उपभोक्ताओं पर लगाए गए अतिरिक्त अधिभार एवं विद्युत शुल्क की वसूली को लंबित रखा जाए। साथ ही बिलों में आवश्यक सुधार कर यथाशीघ्र संशोधित बिल उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया है।

ज्ञापन में कहा गया है कि अधिक राशि के बिजली बिल आने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में विभाग द्वारा मामले की जांच कर वास्तविक खपत के आधार पर बिल निर्धारित किए जाने की मांग की गई है।

अब देखना होगा कि बिजली विभाग की जांच में बिलों में गड़बड़ी का कारण क्या सामने आता है और प्रभावित उपभोक्ताओं के बिलों में विभाग की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!