
कोरबा | लैंगा के समीप ग्राम लोकहड़ा में एक महिला की पत्थर से हमला कर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान लैंगा निवासी सुखमनिया एक्का के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक महिला पर अज्ञात हमलावर ने हमला कर सिर पर पत्थर से वार किया। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।



