जिले के तीन अफसरों का तबादला, छह अधिकारियों की नई पदस्थापना

कोरबा | सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रशासनिक सेवाओं के अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। जारी सूची में कुल 125 अधिकारियों के नाम शामिल हैं। तबादला आदेश के तहत कोरबा जिले से तीन अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है।

आदेश के अनुसार एसडीएम सरोज महिलांगे का स्थानांतरण कोरिया, डिप्टी कलेक्टर रोहित कुमार सिंह का जशपुर तथा सीमा पात्रे का बिलासपुर किया गया है।

वहीं दूसरी ओर कोरबा जिले में नए अधिकारियों की पदस्थापना भी की गई है। योगिता देवांगन को अपर कलेक्टर दुर्ग से कोरबा, रेणुका रात्रे को डिप्टी कलेक्टर खैरागढ़ से कोरबा तथा मधु गभेल को डिप्टी कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ से कोरबा स्थानांतरित किया गया है।

प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले के बाद जिले में प्रशासनिक स्तर पर बदलाव देखने को मिलेगा। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत इन अधिकारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!