सिगरेट लेने की बात पर विवाद, युवक से मारपीट

कोरबा | मानिकपुर चौकी क्षेत्र के कृष्णानगर में सोमवार देर रात पान ठेला में सिगरेट लेने की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि तरुण साहू, देवेंद्र सिंह व लाला ने राहुल शांडिल्य और उसके साथी तक्ष निराला के साथ मारपीट की। राहुल को जमीन पर पटककर पत्थर से हमला करने का प्रयास भी किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना पान ठेला में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने देर रात तक खुलने वाली दुकानों पर समय सीमा तय करने और पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!