
हरदीबाजार | अस्थायी शासकीय स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को ग्राम रेकी निवासी 60 वर्षीय भगा बाई की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। घटना के बाद ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केंद्र के बाहर धरना दिया।

बुधवार को विधायक प्रेमचंद पटेल, तहसीलदार, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की मौजूदगी में त्रिपक्षीय वार्ता हुई। इसमें पीड़ित परिवार को 6 लाख रुपये मुआवजा और एक सदस्य को अस्थायी नौकरी देने पर सहमति बनी। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया। महिला की मौत का वास्तविक कारण चिकित्सकीय जांच के बाद स्पष्ट होगा।



