
कोरबा के लेमरू थाना क्षेत्र के लामपहाड़ गांव में 16 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि जंगल में मवेशी चराने गई नाबालिग को 22 वर्षीय युवक ने जान से मारने की धमकी देकर वारदात को अंजाम दिया।

घटना के बाद नाबालिग ने परिजनों को जानकारी दी, जिसके बाद शिकायत पर लेमरू पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी मुकेश साहू उर्फ पिंटू (22) को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।



