
कोरबा | मुड़ापार दशहरा मैदान के पास निर्माणाधीन मंच की छत ढलाई के दौरान स्लैब का हिस्सा गिरने के मामले में नगर निगम ने कार्रवाई की है। पंडित रविशंकर नगर शुक्ल जोन की सब इंजीनियर आशमा डहरिया को निलंबित कर दिया गया है। वहीं ठेकेदार मेसर्स अश्वनी डाईकोर को ब्लैकलिस्ट करते हुए दोनों कार्यों के कार्यादेश निरस्त कर दिए गए हैं।
करीब 10 लाख रुपये की डीएमएफ राशि से मंच का निर्माण कराया जा रहा था। तकनीकी मानकों और गुणवत्ता में लापरवाही पाए जाने पर निगम ने कार्रवाई की। ठेकेदार की अमानत राशि व अंतर राशि ब्याज सहित राजसात करने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही ठेकेदार को एक वर्ष तक निविदाओं में भाग लेने से प्रतिबंधित किया गया है।



