
कोरबा | बालकोनगर थाना क्षेत्र के परसाभाठा वार्ड में रविवार सुबह ऑटो की चपेट में आने से तीन वर्षीय हर्ष कुमार की मौत हो गई। बच्चा आंगन में खेल रहा था, तभी हादसा हुआ। परिजन उसे निजी क्लीनिक ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, हर्ष अमलडीहा गांव से रिश्तेदार के घर आया था। रविवार सुबह करीब 8 बजे ऑटो निकालते समय वह उसकी चपेट में आ गया। घटना से परिवार में मातम पसर गया। सूचना पर पहुंची बालकोनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।



