
कोरबा | श्यांग थाना क्षेत्र के ग्राम सिमकेंदा सिरकी डुगरू में रामदुलार कोरवा का शव घर के सामने खून से लथपथ मिला। मृतक की पत्नी बुधवारी कोरवा ने अघन कोरवा (22) और नंदू कोरवा (65) पर तीर-धनुष व सब्बल से हमला कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ BNS की धारा 103(1) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।



