
कोरबा | भवानी मंदिर के समीप हसदेव नदी में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। शव नदी में कहां से आया और मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा।



