
कोरबा | सीएसईबी चौकी क्षेत्र में 12 अक्टूबर की रात प्लास्टिक के बोरे में मानव का सड़ा-गला शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव का सिर गायब होने की जानकारी सामने आने से मामला गंभीर हो गया है। दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर जिला अस्पताल भिजवाया। फिलहाल मृतक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।



