
कोरबा | हरदीबाजार थाना क्षेत्र के सिल्ली-बोइदा मार्ग पर उतरदा स्कूल के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में ग्राम सिरली निवासी नयन पटेल (पिता बीरबल पटेल) की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, नयन अपनी पड़ोसी छोटी बहन को स्कूल छोड़कर लौट रहे थे, तभी हादसा हो गया। घायल युवक को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल, कोरबा में भर्ती कराया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।



