राहुल यादव बने अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष

अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा (छत्तीसगढ़) ने संगठन को मजबूती प्रदान करने और यादव समाज के सामाजिक उत्थान को गति देने के उद्देश्य से श्री राहुल यादव को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

महासभा द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, यह नियुक्ति राष्ट्रीय महासचिव बलवीर सिंह यादव, छत्तीसगढ़ राज्य प्रभारी मनोज यादव एवं राष्ट्रीय सचिव डी.आर. यादव की सहमति तथा प्रदेश अध्यक्ष भुवनेश्वर यादव के अनुमोदन से की गई है।

कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद राहुल यादव से संगठनात्मक गतिविधियों को विस्तार देने, समाज में एकता एवं भाईचारा मजबूत करने और युवाओं सहित समाज के विभिन्न वर्गों को संगठन से जोड़ने की अपेक्षा की गई है। साथ ही, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और आर्थिक विकास से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया है।

महासभा ने विश्वास जताया है कि राहुल यादव के नेतृत्व और सक्रिय प्रयासों से छत्तीसगढ़ में संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा समाज के लोगों को एकजुट कर सामाजिक विकास की दिशा में प्रभावी पहल की जा सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!