
कोरबा | सिविल लाइन रामपुर पुलिस ने जाली नोट चलाने के मामले में 24 वर्षीय अभिषेक शर्मा उर्फ सिक्कू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, एक विधि से संघर्षरत बालक के पास से ₹200 के 15 जाली नोट, कुल ₹3,000, बरामद हुए। पूछताछ में बालक ने नोट अभिषेक से मिलने की बात बताई। मामले में नोट छापने में इस्तेमाल प्रिंटर भी जब्त किया गया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।



