गरबा-डांडिया और दशहरा पर्व को लेकर नो-एंट्री का समय बढ़ा

कोरबा | शहर में गरबा-डांडिया कार्यक्रमों और दशहरा पर्व के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी वाहनों की नो-एंट्री का समय बढ़ाया गया है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 18 से 20 अक्टूबर तक सुबह 6 बजे से रात 2 बजे तक शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। त्योहारी आयोजनों के दौरान बढ़ने वाली भीड़ और यातायात के दबाव को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!