रायपुर में जबरन वसूली की शिकायत पर प्रोविजनल SI निलंबित

रायपुर में जबरन वसूली की शिकायत पर प्रोविजनल SI निलंबित रायपुर। राखी थाने में पदस्थ प्रोविजनल सब इंस्पेक्टर महेश कुमार ओगरे को जबरन वसूली की शिकायत के बाद निलंबित कर दिया गया है। उन पर एक आपराधिक मामले की विवेचना के दौरान अपने पद का दुरुपयोग कर दबाव बनाने और अवैध रूप से पैसे वसूलने का आरोप लगा था। शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कराई गई। जांच में प्रथम दृष्टया पुलिसकर्मी के खिलाफ गंभीर कदाचरण सामने आया। इसके बाद रायपुर ग्रामीण एसपी श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने 24 अगस्त की अपराह्न से महेश कुमार ओगरे को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया। निलंबन अवधि के दौरान सब इंस्पेक्टर महेश कुमार ओगरे पुलिस लाइन रायपुर ग्रामीण में संबद्ध रहेंगे और पुलिस लाइन को ही उनका मुख्यालय निर्धारित किया गया है। मामले में विभागीय स्तर पर आगे की जांच जारी रहेगी। पुलिस विभाग ने कार्रवाई के जरिए स्पष्ट किया है कि विवेचना के दौरान पद का दुरुपयोग, दबाव बनाना या अवैध वसूली जैसे मामलों में अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *