त्योहारी सीजन में कटघोरा पुलिस अलर्ट, प्रेमचंद साहू के थाना संभालते ही बढ़ी सख्ती—अपराधियों में डर, शांति समिति व डीजे संचालकों को दिए निर्देश

‎‎प्रतिदिन भारत | विजय मेश्राम | कटघोरा

‎‎त्योहारी सीजन में कानून-व्यवस्था बनाए रखने कटघोरा पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में पुलिस की सक्रियता बढ़ी है। पेट्रोलिंग के साथ थाना स्तर पर लगातार बैठकें लेकर आयोजकों, शांति समिति और डीजे संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।‎‎

गुरुवार को कटघोरा थाना में शांति समिति एवं डीजे संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी कृष्ण जन्माष्टमी और गणेशोत्सव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था, आयोजन स्थल, दही-हांडी, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर चर्चा हुई।

‎‎थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने आयोजकों और डीजे संचालकों से शासन के नियमों का पालन करने तथा पुलिस के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन शांति, भाईचारे और सौहार्द का संदेश देने वाले होने चाहिए।‎‎

पुलिस की सख्ती से असामाजिक तत्वों पर नजर

‎‎थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू के पदभार संभालने के बाद पुलिस की सक्रियता और सख्ती चर्चा में है। लगातार पेट्रोलिंग और निगरानी के चलते असामाजिक तत्वों में पुलिस का खौफ नजर आने की बात कही जा रही है।‎पुलिस ने स्पष्ट किया है कि त्योहार की आड़ में हुड़दंग, अशांति या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से संदिग्ध गतिविधियों या विवाद की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।‎

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *