होटल प्रबंधक पर चाकू से हमले की कोशिश, युवक के खिलाफ केस दर्ज

कोरबा | पुरानी रंजिश को लेकर होटल प्रबंधक पर धारदार हथियार से हमला करने के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक, पुरानी बस्ती के पचरी घाट निवासी परमेश्वर यादव इतवारी बाजार स्थित एक होटल में प्रबंधक हैं। उन्होंने इतवारी बाजार निवासी विशाल बतरा के खिलाफ कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

शिकायत के अनुसार, 22 अक्टूबर की रात करीब 10:45 बजे विशाल बतरा ने बाइक से उनका पीछा किया और पुराना बस स्टैंड के पास रोककर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि युवक ने परमेश्वर यादव का कॉलर पकड़कर चाकू जैसी वस्तु से हमला करने का प्रयास किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!