
कोरबा | गोढ़ी में नवयुवक समिति द्वारा दशहरा उत्सव एवं रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारियां समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने पूरी कर ली हैं। रावण दहन के पश्चात छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोक गायक नितिन दुबे अपनी शानदार प्रस्तुति देंगे।
गौरतलब है कि गोढ़ी में दशहरा उत्सव के लिए पूर्व में 28 अक्टूबर की तिथि निर्धारित की गई थी, लेकिन अर्नब चक्रवात के कारण कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था। अब रविवार को उत्सव का आयोजन किया जाएगा।



