निर्माणाधीन सड़क पर पानी डालना पड़ा महंगा, तीन दुकानों पर 6 हजार का जुर्माना

कोरबा | पावर हाउस रोड पर निर्माणाधीन बिटुमिनस सड़क पर पानी बहाने और वाहन धोने के मामले में नगर निगम ने तीन दुकानों पर कुल 6 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

सुनालिया ब्रिज से मस्जिद तक सड़क निर्माण के दौरान कुछ दुकानदार सड़क पर पानी डाल रहे थे और वाहन धो रहे थे, जिससे सड़क की गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका थी। निगम की समझाइश के बाद भी लापरवाही जारी रहने पर नवीन इलेक्ट्रिकल, अग्रवाल स्टोर और मोती ब्रदर्स पर कार्रवाई की गई। निगम ने चेतावनी दी है कि आगे भी ऐसी लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!