पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष मिथिलेश वर्मा निलंबित, 19वें दिन भी जारी रही हड़ताल

कोरबा | सरकारी कामकाज में लापरवाही और ड्यूटी से लगातार अनुपस्थित रहने के आरोप में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने भैरोताल हल्का नंबर 40 के पटवारी एवं राजस्व पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष मिथिलेश वर्मा को निलंबित कर दिया है। उनका मुख्यालय अजगरबहार तहसील निर्धारित किया गया है।

इधर, चार सूत्रीय मांगों को लेकर पटवारियों की हड़ताल रविवार को 19वें दिन भी जारी रही। हड़ताल से जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र, जमीन की रजिस्ट्री, फसल सर्वे और गिरदावरी के काम प्रभावित हो रहे हैं। प्रशासन अब अन्य हड़ताली पटवारियों को भी नोटिस जारी करने की तैयारी में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!