कोठारी बंधुओं की स्मृति में बजरंग दल ने किया रक्तदान, 58 यूनिट रक्त संग्रहित

कोरबा | अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में बलिदान देने वाले कोठारी बंधुओं एवं कारसेवकों की स्मृति में विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल कोरबा ने 1 नवंबर को हुतात्मा दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में 58 कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने रक्तदान कर हुतात्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में विहिप के प्रांत सह मंत्री विजय राठौर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए भगवा गमछा भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कारसेवकों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान देना मानव सेवा का श्रेष्ठ कार्य है। इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भविष्य में भी सामाजिक एवं सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!