दीपावली से पहले खाद्य विभाग की कार्रवाई, तीन प्रतिष्ठानों में खरीद-बिक्री बंद

कोरबा | दीपावली के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने शहर में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच तेज कर दी है। निहारिका स्थित प्रभात डेयरी से काजू बर्फी और पेड़ा के नमूने जांच के लिए लिए गए। वहीं खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने पर बुधवारी की शारदा डेयरी, दर्री की श्याम स्वीट्स और तुलसी नगर की बालाजी नमकीन में सुधार होने तक खरीद-बिक्री बंद करा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!