एसईसीएल खदान में डकैती, दो आरोपी गिरफ्तार; गैस कटर और पिकअप जब्त

कोरबा | एसईसीएल बांकी नंबर-4 खदान में सुरक्षाकर्मियों को बंधक बनाकर लोहे के रैक और पाइप लूटने के मामले में बांकीमोंगरा पुलिस ने दो आरोपियों राहुल विश्वकर्मा (22) और आकाश साहू (20) को गिरफ्तार किया है। घटना 26-27 अक्टूबर की दरम्यानी रात की है, जब 10-12 नकाबपोश बदमाशों ने खदान परिसर में घुसकर करीब 28 हजार रुपये का सामान चोरी किया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पिकअप वाहन, गैस कटर, ऑक्सीजन सिलेंडर और दो मोबाइल जब्त किए हैं। दोनों को जेल भेज दिया गया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!