कुसमुंडा-गेवरा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: एक्टिवा और बाइक की टक्कर के बाद भारी वाहन ने कुचला, युवती समेत दो की मौके पर मौत

कोरबा | जिले में बुधवार सुबह कुसमुंडा-गेवरा मुख्य मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। कुसमुंडा थाना क्षेत्र में एक्टिवा और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन सवार सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान वहां से गुजर रहे तेज रफ्तार भारी वाहन ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे एक्टिवा सवार युवती और बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद मची अफरा-तफरी

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, दोनों वाहनों के बीच टक्कर इतनी जोरदार थी कि सवार संतुलन खोकर सड़क पर गिर गए। इसी दौरान भारी वाहन का पहिया बाइक सवार युवक के ऊपर चढ़ गया। वहीं एक्टिवा सवार युवती भी गंभीर रूप से घायल हो गई और उसने भी घटनास्थल पर दम तोड़ दिया।

पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर 112, संजीवनी वाहन और कुसमुंडा थाना पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम की जांच में जुट गई है। फिलहाल दोनों मृतकों की पहचान की जा रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!